लॉन्ग ड्रेस में रकुल प्रीत सिंह लगीं स्टाइलिश, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ लोग उनकी ख़ूबसूरती के भी दीवाने हैं| रकुल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| आए दिन वो फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रकुल बला की खूबसूरत लग रही हैं|

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस प्रिंटेड लॉन्ग ड्रेस पहने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया|

इस लुक में रकुल प्रीत सिंह ने सटल मेकअप किया और रेड कलर की लिपशेड कैरी की| तस्वीरों में एक्ट्रेस कानों में छोटे ईयरिंग्स पहने नजर आ रही हैं| शानदार आउट फिट में उन्होंने कई शानदार पोज भी दिए|

रकुल प्रीत सिंह ने अपने लुक को रेड कलर की हील्स के साथ कंप्लीट किया| तस्वीरों में एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं| अदाकारा की ये फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं|

तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि संडे का मजा ही अलग है|

About Post Author