रकुल-जैकी की सिख रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी, शिल्पा शेट्टी ने संगीत सेरेमनी में पति संग किया डांस, वीडियो आया सामने

KNEWS DESK – बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल और जैकी ने आज शादी की| कपल ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की है| कपल अब सिंधी रीति-रिवाजों से साथ फेरे लेगा| इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है| जिसमें शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं| ये वीडियो रकुल और जैकी की संगीत सेरेमनी का है|

VIDEO: शादी से पहले भक्ति में डूबे दिखे Rakul Preet और जैकी भगनानी, राम  मंदिर के किए दर्शन, जल्द लेंगे सात फेरे - Haribhoomi

शिल्पा शेट्टी ने संगीत में मचाया धमाल 

रकुल और जैकी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं| आज कपल ने गोवा में फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की| रकुल और जैकी ने सिख रीति-रिवाजों से शादी की है| वहीं अब कपल सिंधी रीति-रिवाजों से साथ फेरे लेगा| इसी बीच कपल के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं| ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| कपल ने ‘मुंडियां बच के रही’ पर डांस किया| कपल की परफॉर्मेंस एनर्जी से भरपूर थी| सभी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं| साथ ही संगीत सेरेमनी को रितेश देशमुख ने होस्ट किया है|

संगीत सेरेमनी के लिए रखा गया ड्रेस कोड 

रकुल और जैकी की संगीत सेरेमनी के लिए ड्रेस कोड रखा गया था| सभी गेस्ट को पार्टी में शिमरी ड्रेस पहन कर आना था| वहीं जैकी भगनानी ने अपनी होने वाली वाइफ रकुल प्रीत को एक ख़ास गिफ्ट दिया है| जैकी ने दुल्हन को एक गाना डेडीकेट किया है| ये नया गाना है| गाने का टाइटल बिन तेरे रखा गया| इस गाने से जैकी ने अपने प्यार का इजहारकिया है|

यह भी पढ़ें – दिवंगत अभिनेता ऋतुराज सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, एक्टर को दी श्रद्धांजलि

About Post Author