KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं| वहीं इससे पहले रकुल-जैकी अपनी बैचलर पार्टी एंजॉय करने थाईलैंड पहुंचे हैं कपल अपने दोस्तों के साथ समुद्र के बीच मस्ती करते नजर आया है| जिसकी तस्वीर रकुल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों थाईलैंड में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मना रहे हैं|

हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं| जिसमें वो समुद्र के बीच बोट पर मस्ती करते हुए नजर आए|
