राखी सावंत की हालत क्रिटिकल, एक्स-हस्बैंड रितेश ने शेयर की हेल्थ अपडेट

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की तबीयत ख़राब होने की वजह से बीते दिन उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था| वहीं अब एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड रितेश ने राखी की हेल्थ को लेकर मीडिया के साथ जानकारी शेयर की है| रितेश का कहना है कि राखी की हालत काफी क्रिटिकल है|

Rakhi Sawant को लेकर आई बुरी खबर, अस्पताल में भर्ती,एक्स पति ने कही ये बात  - Times Bull

राखी का हेल्थ अपडेट
राखी सावंत की तबीयत ख़राब होने की वजह से बीते दिन उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था| वहीं अब एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड रितेश ने की हेल्थ को लेकर जानकारी दी है| रितेश ने बताया कि राखी को काफी दिनों से सीने में दर्द हो रहा था लेकिन हमने सोचा कि खाने-पीने की वजह से उन्हें दिक्कत हो रही है| लेकिन कल उनका दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया था| वो सुबह से शिकायत कर रही थीं कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा है यहां तक की वो चल भी नहीं पा रही थीं| फिर एक्ट्रेस के हाथ में भी दर्द होने लगा जिसके बाद रितेश ने उन्हें पास के हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया|
आगे रितेश ने बताया कि इलाज के बाद राखी को राहत महसूस हुई, लेकिन सुबह फिर से उन्हें दिक्कत होने लगी| अभी उनकी हालत क्रिटिकल है| हार्ट अटैक के बारे में अब तक मैं आपको कुछ भी कन्फर्म नहीं कर सकता हूं| एक्ट्रेस का ईसीजी और ईको हुआ है| अब उनका एंजियोग्राफी चल रहा है| इसके साथ-साथ डॉक्टर और भी टेस्ट कर रहे हैं| क्योंकि  एक्ट्रेस के पेट में बड़ा सा फाइब्रॉइड निकला है, जो शायद कैंसर भी हो सकता है| डॉक्टर्स का कहना है कि शायद उस वजह से भी उन्हें ये प्रॉब्लम हो सकती है| उनके गर्भाशय में भी ट्यूमर मिला है, जिसको टेस्ट के लिए भेजा गया है| वहीं डॉक्टर्स ने अभी किसी भी प्रकार का दावा नहीं किया है| सभी टेस्ट के रिजल्ट आने के बाद ही डॉक्टर इस बारे में अपना स्टेटमेंट जारी करेंगे|
वहीं रितेश और राखी के भाई राकेश ने इन सबका जिम्मेदार राखी के एक्स हस्बैंड आदिल को बताया है|

About Post Author