Rajinikanth Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत मना रहे आज अपना 73वां जन्मदिन, जानें एक्टर को कैसे मिला था पहली फिल्म का ऑफर

KNEWS DESK- साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं| रजनीकांत को दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में किसी भगवान से कम नहीं समझा जाता है| एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दीं हैं| बता दें, इंडस्ट्री में आने से पहले एक्टर कुली और कंडक्टर का काम करते थे| चलिए आपको बताते हैं कि एक्टर को कैसे पहली फिल्म का ऑफर मिला?

मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म देखने के लिए लोग काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं| रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दे चुके हैं| सुपरस्टार रजनीकांत को आज कौन नहीं जानता| एक्टर ने तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागगंगल’ से डेब्यू किया था| रजनीकांत ने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है| रजनीकांत को दादा साहब फाल्के से भी नवाजा जा चुका है| रजनीकांत के बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने तक की जर्नी कोई आसान नहीं रही है|

जब रजनीकांत को भिखारी समझकर एक बूढ़ी महिला ने थमा दिए थे पैसे, ऐसा था  सुपरस्टार का रिएक्शन - Republic Bharat

रजनीकांत के हीरो बनने के सपने को पूरा करने में उनके दोस्त राज बहादुर ने उनका सहयोग किया| राज बहादुर ने रजनीकांत को मद्रास फिल्म इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने की सलाह दी थी| फिर वो दिन भी आ गया जब सुपरस्टार को अपने करियर की पहली फिल्म भी मिल गई| रजनीकांत को 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ में पहला ब्रेक मिला| 1983 में आई फिल्म ‘अंधा कानून’ में रजनीकांत को काफी पसंद किया गया था|

आपको बता दें,  इसी साल 10 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| ये फिल्म साउथ सिनेमा में साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है| ‘जेलर’ में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णा, जैकी श्रॉफ जैसे कई और सितारे भी नजर आए हैं|

About Post Author