राजा भैया फेम आरती छाबड़िया बनीं मां, 41 साल की उम्र में बेटे को दिया जन्म

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आरती छाबड़िया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गयी हैं| एक्ट्रेस मां बन गयी हैं| आरती ने 4 मार्च को बेटे को जन्म दिया है| इस बात की जानकारी उन्होंने एक महीने बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी है| साथ ही आरती ने बताया कि मिसकैरेज के बाद उन्हें बेबी कंसीव करने में कितनी परेशानी हुई|

41 साल की आरती छाबड़िया एक महीने पहले ही बन चुकी हैं मां, दिया बेटे को जन्म, पर क्यों छिपाई प्रेग्नेंसी? - aarti chabria gave birth to son yuvaan a month ago

आरती छाबड़िया ने बेटे को दिया जन्म 

आरती छाबड़िया ने साल 2001 में आई फिल्म लज्जा से बॉलीवुड में डेब्यू किया किया था| उन्होंने ‘तुम से अच्छा कौन है’, ‘राजा भैया’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘धूम धड़ाका’ जैसी कई फिल्मों में काम किया| लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं| दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है| एक्ट्रेस मां बन गयी हैं| उन्होंने 4 मार्च को बेटे को जन्म दिया है| उन्होंने अपनी प्रैग्नेंसी की बात सभी से छुपा कर रखी थी| अब आरती ने इसके पीछे की वजह बताई है|

साल 2019 में की थी शादी 

आरती छाबड़िया ने साल 2019 में विशरद बीडासी से शादी की थी| दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं| साल 2019 में वो अपने पति के साथ ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं| आरती की पहली प्रेग्नैंसी के वक्त मिस्कैरेज हो गया था| जिसके बाद अब उन्होंने 41 की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है| इसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “जब आप 41 साल की उम्र में बेबी को जन्म देती हैं तो ये उतना आसान नहीं होता| जितना कि 20 या फिर 30 की उम्र में होता है|”

प्रैग्नेंसी की बात छिपाने की बताई वजह 

आरती ने प्रैग्नेंसी छिपाने की बात को मानते हुए कहा, पास्ट में मैं फेल्ड प्रैग्नेंसी का सामना कर चुकी हूं| इसलिए मैं इसकी बात नहीं करना चाहती थी लेकिन इस बात से मैं पीछे नहीं हट रही हूं क्योंकि ये नॉर्मल है| मैं भी एक इंसान हूं ये समझने की ज़रूरत है कि एक्ट्रेस भी एक इंसान है उन्हें भी तकलीफ होती है| लोगों को लगता है कि एक्ट्रेस है पैसे से सब करा लेंगी| लेकिन ऐसा होता नहीं है| एक्ट्रेस हो या आम इंसान, सभी को परेशानियां होती हैं|

यह भी पढ़ें – बीजेपी के संगठन महासचिव अमरपाल मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा – “वो हमेशा वोट बैंक की राजनीति करते हैं”

About Post Author