पापा रणबीर संग घूमने निकलीं राहा कपूर, क्यूटनेस देख फैन्स को आई मम्मी आलिया की याद

KNEWS DESK –  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर भी भाई तैमूर अली खान की तरह पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी हैं| सोशल मीडिया पर जब भी राहा का कोई वीडियो आता है तो तेजी से वायरल होने लगता है|

अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है रविवार को राहा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो पापा रणबीर कपूर के साथ अपार्टमेंट में घूमती नजर आ रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी आलिया भट्ट की बेटी बेहद क्यूट अंदाज में नजर आई। राहा के एक्सप्रेशन एक दम मम्मी आलिया की तरह नजर आ रहे हैं।

राहा और रणबीर की बॉन्डिंग 

राहा कपूर मम्मी आलिया के अलावा पापा रणबीर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक़्त गुजारती हैं| ये कपल अक्सर अपनी लाडली को वीकेंड पर घर से बाहर घूमाने फिराने लेकर जाता है| अब इस बार भी कुछ ऐसा ही रहा| संडे की सुबह-सुबह राहा पापा के साथ वास्तु  बिल्डिंग में स्पॉट हुई। इस दौरान दोनों बाप और बेटी की शानदार बॉडिंग देखने को मिली।

राहा के एक्सप्रेशन के दीवाने हुए फैन्स 

इस दौरान राहा अपने एक्सप्रेशन की वजह से चर्चा में आ गयी हैं| जो बिल्कुल उनकी मम्मी आलिया भट्ट से मिलते हैं| इस मौके पर राहा हाफ निकर और मैचिंग टी-शर्ट पहने नजर आईं| वो पैपराजी को देखते हुए मुस्कुराई| इसके बाद वो अपने दायें हाथ को कान पर लगा लेती हैं, जिसमें बिल्कुल आलिया भट्ट के तरह लगती हैं|

वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा छोटी आलिया| दूसरे ने लिखा क्यूटनेस ओवरलोड|

यह भी पढ़ें –हमीरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर लोडर हुआ हादसे का शिकार, पुलिस की तत्परता से बची लोडर चालक की जान

About Post Author