राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की 23 और 24 सितंबर को होगी शादी, कई बड़ी हस्तियां इवेंट में होंगी शामिल

KNEWS DESK- आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी इसी महीने झीलों की नगरी उदयपुर में होने वाली है| ये शानदार कपल का इवेंट 23 और 24 सितंबर को होगा| इनकी शादी के प्रोग्राम लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे|

इस इवेंट में राजनीती और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उदयपुर शिरकत करेंगी| जिसके अनुसार होटलों में तैयारियां भी की जा रही हैं| हालांकि इस बात की पुष्टि परिणीति और राघव दोनों में से किसी ने नहीं की है| दरअसल, कुछ समय पहले परिणीति चोपड़ा उदयपुर आई थीं और यहां उन्होंने शादी को लेकर विजिट किया था| यहां के प्रशासनिक अधिकारियों से एक्ट्रेस ने मुलाकात की थी और उदयपुर के बारे में जानकारियां ली थीं| एक्ट्रेस ने जयपुर में जाकर भी शादी के इवेंट के लिए विजिट किया था|

 

शानदार कपल ने अपनी शादी के लिए उदयपुर की सितारा होटल को बुक कर लिया है| उनकी शादी का इवेंट लीला पैलेस और उदयविलास होटल में होंगे और सभी मेहमान भी यहीं ठहराए जाएंगे| जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं| राघव और परिणीति की शादी 23 और 24 सितंबर को होगी| जानकारी के अनुसार मेहमानों का आना 22 से शुरू हो जाएगा|  23 सितंबर से मेंहदी, हल्दी और महिला संगीत के कार्यक्रम का आयोजन होगा|

About Post Author