जल्द शादी करने जा रहे है राघव और परिणीति, कौन है सबसे ज्यादा अमीर और पढ़ा लिखा?

KNEWS DESK : मारुति स्विफ्ट से चलते हैं राघव चड्ढा, परिणीति के पास है ऑडी और जैगुआर…..परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में कौन ज्यादा अमीर है? कौन ज्यादा पढ़ा लिखा है, और किसके पास कौन सी कार है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा को हाल ही में एक साथ देखा गया था. इसके ठीक एक सप्ताह बाद उन्हें पहली बार मुंबई के एक रेस्तरां में देखा गया, जहां से डेटिंग की अफवाहें एक बार फिर तेज हो गईं. अभी हाल ही में परिणीति-राघव को मुंबई में हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए देखा गया था. और अब खबरों के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। सिंगर हार्डी संधु ने भी दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। वहीं प्रियंका चोपड़ा पूरे परिवार के साथ भारत पहुंच चुकी हैं जिससे भी इस खबर पर मुहर लग रही है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आने लगे कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा कितना कमाते हैं? दोनों में से किसकी कमाई ज्यादा है?

 

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य होने के अलावा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं। नामांकन के वक्त जब राघव चड्ढा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया था उस वक्त ये पता चला कि उनके पास 37 लाख की प्रॉपर्टी है और उनके सिर किसी तरह का कर्ज नहीं है। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि परिणीति चोपड़ा की एक महीने की कमाई भी राघव चड्ढा की कुल संपत्ति से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा एक महीने में 40 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं।

राघव चड्ढा के पास जहां साल 2019 मॉडल की 13 लाख की मारुती स्विफ्ट डिजायर कार है वहीं परिणीति के पास ऑडी ए6, जैगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5 है। परिणीति ज्यादातर जैगुआर XJL में देखी जाती हैं और यह उनकी सबसे महंगी कार है।

 

परिणीति चोपजहां राघव के पास कोई घर और जमीन नहीं है वहीं परिणीति के पास मुंबई में आलीशान मकान है। परिणीति चोपड़ा का मुंबई में सी फेसिंग अपार्टमेंट है, जिसमें शानदार फर्नीचर और कई अन्य सामान हैं।ड़ा की कुल संपत्ति लगभग ₹ 60 करोड़ है। वहीं एक फिल्म के लिए परिणीति लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

राघव चड्ढा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। इसके बाद राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की और चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। वहीं परिणीति चोपड़ा ने स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी हाई स्कूल, अंबाला से की। इसके बाद परिणीति ने इंग्लैंड के एलायंस मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया। उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।

About Post Author