मामेरू रस्म के लिए गुजराती लुक में नजर आईं राधिका मर्चेंट, अपने लुक से फैन्स को किया दीवाना

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी 12 जुलाई को होने वाली है| शादी की तैयारियां शुरू हो गयी हैं| वहीं शादी से पहले के फंक्शन शुरू हो गए हैं| ऐसे में मुकेश अंबानी का घर दुल्हन की तरह सज चुका है| राधिका मामेरु रस्म के लिए अंबानी हाउस पहुँचीं हैं|  इस दौरान वो एकदम रानी की तरह लग रही थीं|

अनंत राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन

मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुल्हन की तरह सज गया है| अनंत की शादी से 10 दिन पहले मामेरु रस्म के लिए पूरा परिवार एक साथ नजर आया है| इस फंक्शन से राधिका की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं|

राधिका मर्चेंट का गुजराती लुक

मामेरु रस्म के लिए राधिका ने गुजराती लुक चुना है| राधिका अपने इस लुक में बेहद प्यारी लग रही थीं| अंबानी परिवार ने मामेरु रस्म अपने घर एंटीलिया में रखी है| जहां दोनों परिवार और गेस्ट शामिल होंगे|

लहंगे चोली में राधिका

राधिका मर्चेंट शादी से पहले अपने प्री-वेडिंग  फंक्शन में ओरेंज रंग के लंहगे चोली में नजर आईं| जब वह गाड़ी से उतर रही थीं तो उन्हें स्पॉट किया गया| उनका हैवी लुक काफी जच रहा है|

क्या है मामेरु रस्म

गुजरती परिवार में इस रस्म का बहुत महत्त्व होता है| ये रस्म आमतौर पर शादी के एक या दो दिन पहले होती है| इसे आम भाषा में कहें तो भात की रस्म की तरह होती है| जिसमें दुल्हन का ननिहाल पक्ष आता है और आशीर्वाद देता है| साथ ही वह दुल्हन को साड़ी, ज्वैलरी और कपड़े और गिफ्ट्स भी देते हैं|

महल जैसा सजा 'एंटीलिया'

अंबानी हाउस को शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा दिया गया है| अंबानी परिवार ने घर की साज सज्जा के लिए लाखों रुपए खर्च किये हैं| जिसके बाद 1500 करोड़ के एंटीलिया की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं|
राधिका और अनंत की सबसे प्यारी फोटो
एंटीलिया से सबसे क्यूट फोटो ये सामने आई है| जहां राधिका और अनंत का ये पोस्टर देखने को मिला| इस पोस्टर के जरिए कपल को नई जिंदगी के लिए बधाई दी गई है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.