विदाई के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं राधिका मर्चेंट, अंबानी बहू के रॉयल लुक पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK –  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को बड़े धूम धाम से हुई| अनंत और राधिका के शादी समारोह में दुनिया भर की मशहूर हस्तियां शामिल हुई| वहीं अब राधिका मर्चेंट का विदाई लुक भी सामने आ गया है|

महारानी से कम नहीं लगीं राधिका

फोटोज को रिया कपूर ने शेयर किया है| साथ ही रिया ने राधिका के आउटफिट की खासियत भी बताई है| अंबानी फैमिली की छोटी बहूरानी ने लाल रंग के लहंगे के साथ हीरे और पन्ने की ज्वेलरी कैरी की थी, जिसमें राधिका मर्चेंट किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं|

रियल गोल्ड की कढ़ाई

राधिका मर्चेंट का विदाई वाला लहंगा डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है| ये लहंगा देखने मे एकदम रॉयल है, क्योंकि इसपर असली सोने के धागे की कढ़ाई की गयी है| जी हां राधिका मर्चेंट के विदाई लहंगे के हाई नेक और फुल स्लीव्स के ब्लाउज पर असली सोने के तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई है| जो 19वीं सदी के गुजरात में मशहूर स्टिच से प्रेरित है|

रॉयल के साथ मॉडर्न लुक मिक्स

राधिका मर्चेंट की चोली को रॉयल के साथ मॉडर्न लुक भी दिया गया है| इसे पीछे से बैकलेस रखा गया है| और केवल तीन पट्टियों से जोड़ा गया है| इसपर भी गोल्ड का काम किया गया है| वहीं दुल्हनिया के लहंगे को खूब घेरेदार बनाया गया  है, और बनारसी ब्रोकेड से तैयार इस लहंगे में सनसेट के दौरान नजर आने वाले रंगों को दिखाने की कोशिश की गई है|

बनारसी दुपट्टे ने बनाया खास

राधिका मर्चेंट के विदाई वाले लहंगे के साथ मे बनारसी तड़का भी एड किया गया है| राधिका ने डिज़ाइन लहंगे के साथ सिर पर गुलाबी कलर का खूबसूरत कढ़ाई वाला बनारसी दुपट्टा कैरी किया था, जिसे लहंगे के साथ जोड़कर नहीं बल्कि वेल की तरह जमीन पर खुला छोड़ गया थाज्वेलरी भी है एकदम खास

राधिका ने अपने विदाई लुक को पूरा करने के लिए गले में कुंदन के बेस और पोल्की से सजा चोकर नेकलेस पहना था| साथ ही अंबानी फैमिली की छोटी बहु ने एक बेहद महंगा डायमंड और एम्रल्ड से तैयार किया लॉन्ग नेकलेस भी कैरी किया था| राधिका के विदाई लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है|

यह भी पढ़ें – झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने की सुनीता केजरीवाल से मुलाकात, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे

About Post Author