राशि खन्ना और वाणी कपूर ने किये महाकालेश्वर के दर्शन, बाबा की भक्ति में लीन नजर आईं एक्ट्रेसेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड सेलिब्रिटी राशि खन्ना और वाणी कपूर मंगलवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन के  महाकालेश्वर पहुंचीं| एक्ट्रेसेस ने मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। वाणी और राशि दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं|

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल - Vani Kapoor Rashi Khanna Ujjain

राशि खन्ना और वाणी कपूर दोनों महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचीं| इस दौरान वाणी और राशि दोनों साड़ी पहने नजर आईं। जिसमें वो बेहद पायरी लग रही थीं| राशि खन्ना और वाणी कपूर अल सुबह 3 बजे ही मंदिर पहुँच गईं और आम श्रद्धालुओं की तरह ही बाबा के दर्शन किये| दोनों एक्ट्रेसेस महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुईं। राशि खन्ना और वाणी कपूर ने नंदी हॉल में बैठ कर ध्यान भी किया और शिव जी का जाप भी करती नजर आयीं|

वर्कफ्रंट 

राशि खन्ना को हाल ही में तमिल कॉमेडी-हॉरर फिल्म “अरनमनई फॉर” में तमन्ना भाटिया के साथ देखा गया था। वाणी “खेल खेल में” के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, फरदीन खान और एमी विर्क भी हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।

महाकालेश्वर के दर्शन के लिए अक्सर बॉलीवुड सितारे आते रहते हैं, और बाबा की भक्ति में लीन नजर आते हैं|

यह भी पढ़ें – कॉन्सर्ट में बादशाह ने फैंस को दी पानी की बोतलें, वीडियो देख लोग कर रहे रैपर की तारीफ

About Post Author