Pulkit Samrat Birthday: कृति खरबंदा ने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट

KNEWS DESK-  पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं| दोनों के अक्सर साथ के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं| वहीं आज पुलकित सम्राट अपना जन्मदिन मना रहे हैं| इस मौके पर कृति ने अपने बॉयफ्रेंड को बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया| एक्ट्रेस ने दोनों की साथ की एक तस्वीर शेयर की और एक्टर को अपना ‘हीरो’ बताया है|

कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट को जन्मदिन की खास शुभकामनाएं दीं हैं| उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की है| शुरुआती  फोटो में दोनों हाथ में हाथ डाले घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें कृति पुलकित को प्यार से देख रही हैं| इसके बाद समुद्र के सामने की एक तस्वीर है, जिसमें दोंनो नजर आ रहे हैं| साथ में शेयर किये गये वीडियो में दोनों को उत्साह के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है|

पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सबसे बड़े दिल और सबसे शुद्ध आत्मा वाला लड़का! आपके साथ हर दिन एक साहसिक कार्य है, कभी भी नीरस क्षण नहीं| तुमसे प्यार करना मेरे लिए अब तक हुई सबसे अच्छी चीज़ों में से एक है| मैं एक भाग्यशाली लड़की हूं! इसके साथ ही प्यार लुटाते हुए एक्ट्रेस ने आगे लिखा- इस दुनिया में और मेरे जीवन में आने के लिए धन्यवाद| तुमसे प्यार करती हूं, आज और हर दिन! श्रेष्ठ लड़का| @पुलकित सम्राट आप मेरे हीरो हैं! जन्मदिन मुबारक हो बेबी!

About Post Author