KNEWS DESK- बॉलीवुड और म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री की जानी-मानी कलाकार चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक गंभीर खुलासा किया है। चंद्रिका ने कास्टिंग काउच और फिल्मी दुनिया में काम पाने के लिए अवैध दबाव के मामलों का सामना करने की बात साझा की।

चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें भी काम के बदले प्रोड्यूसर के साथ सोने की मांग का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने ऑडियो प्रूफ को भी साझा किया, जिसमें स्पष्ट रूप से यह दिखाया गया कि किस तरह उन्हें फिल्मी करियर के लिए बिस्तर शेयर करने का दबाव बनाया गया। वीडियो में चंद्रिका ने कहा, “आपके बड़े सपनों को पूरा करने के लिए कुछ राक्षस बैठे हैं, जो आपको बिस्तर शेयर करने के लिए मजबूर करते हैं। यह मैं नहीं, बल्कि कई और लड़कियां भी झेल चुकी हैं।”

चंद्रिका ने बताया कि कॉल पर उनसे पूछा गया कि “दो लोगों के साथ कॉम्प्रोमाइज करने के लिए आप कितना पेमेंट लेती हैं?”। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में सफलता पाने से पहले इस तरह के दबाव आम हैं और इससे गुजरने वाली कई अभिनेत्रियां अपनी इज्जत और मर्यादा को दांव पर लगाती हैं।

इस खुलासे के साथ चंद्रिका ने हेटर्स पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने उनके पहले बयान पर उन्हें ट्रोल किया था। उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरों की इज्जत से खेलते हैं, उनके लिए क्या कहा जाए।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो चंद्रिका इन दिनों पति Yugam Gera से अलग रह रही हैं और मिस्ट्री मैन के साथ नजर आती हैं। चंद्रिका ने फैंस से सतर्क रहने और ऐसे मामलों को गंभीरता से देखने की अपील की है।

यह खुलासा फिल्म और म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसी संवेदनशील समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करता है और अन्य कलाकारों को भी जागरूक रहने की चेतावनी देता है।
