प्रियंका-परिणीति ने कभी नहीं की मदद, बहन मीरा चोपड़ा बोलीं- ‘उन्होंने कभी कोई हेल्प ऑफर नहीं की…’

KNEWS DESK-  एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने 1920 लंदन से बॉलीवुड डेब्यू किया था| इसके अलावा वे साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं| मीरा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन हैं| हालांकि उनकी प्रियंका और परिणीति के साथ कुछ खास बॉन्डिंग नहीं है और न ही वे उनके साथ दोस्ती जैसी कोई रिश्ता शेयर करती हैं| इस बारे नें खुद मीरा ने बताया|

एक इंटरव्यू में मीरा ने कहा, शुरू से ही हमारे बीच इतनी नजदीकियां नहीं थीं कि हम यहां दोस्त की तरह दिखें| वह फेक होगा लेकिन मैं कह सकती हूं कि जब तीन या चार लड़कियां इंडस्ट्री में आती हैं तो वे एक-दूसरे की मदद करती हैं| मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ| मैंने कभी मदद नहीं मांगी और उनसे कभी मदद नहीं मिली| मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो मदद मांगे और यहां तक ​​कि उन्होंने भी कभी कोई हेल्प ऑफर नहीं की|

मीरा ने आगे बताया कि बचपन में वे, प्रियंका और परिणीति एक साथ जॉइंट फैमिली में रहती थीं| उन्होंने कहा- जब कोई बहुत बड़ा होता है तो बाकी लोग छोटे लगते हैं| मीरा ने ये भी बताया कि उनके प्रियंका की फैमिली के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं| वह प्रियंका की शादी में भी शामिल हुई थीं लेकिन परिणीति चोपड़ा के साथ उनका रिश्ता खास नहीं है, ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी फैमिलीज के बीच लंबे वक्त से बातचीत नहीं हो रही है| वह परिणीति-राघव की शादी में भी शामिल नहीं हुई थीं|

परिणीति चोपड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर मीरा ने कहा- जब फैमिली बात नहीं करती, तो मैं उस बात को पार नहीं करना चाहती, जिससे उन्हें दुख पहुंचे| मैं अभी भी प्रियंका की फैमिली के बहुत करीब हूं| मैं मधु चाची के लिए एक स्क्रीनिंग करने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं वाकई में उन्हें फिल्म दिखाना चाहती हूं| वे मेरे लिए वेल विशर रही हैं|

About Post Author