भारती सिंह की 20 लाख की वॉच पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन वायरल, बोलीं– ‘अब तो बुलगरी…’

KNEWS DESK – कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, जिसके बाद अब उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने उन्हें एक लक्जरी वॉच गिफ्ट की है। भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका व्लॉग शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हर्ष ने गिफ्ट की ड्रीम वॉच

हर्ष लिंबाचिया ने भारती को Bvlgari Serpenti Tubogas वॉच गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस ब्रांड की ग्लोबल एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा हैं। भारती ने बताया कि वो लंबे समय से इस घड़ी को खरीदना चाहती थीं, लेकिन कभी मौका नहीं मिला। अब हर्ष के गिफ्ट से वो बेहद खुश हैं।

वॉच देखते ही भारती इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा, “ये मेरी ड्रीम वॉच थी। मैंने इसे प्रियंका चोपड़ा के हाथ में देखा था और तबसे ये मेरी विशलिस्ट में थी।”

प्रियंका चोपड़ा ने किया दिल छू लेने वाला कमेंट

भारती का यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा तक भी पहुंच गया। ग्लोबल स्टार ने वीडियो पर प्यारा कमेंट करते हुए लिखा, “मैं देख रही हूं और तुम पर यह वॉच मुझसे भी ज्यादा अच्छी लग रही है। तुम बुलगरी की अगली एम्बेसडर हो, बस अभी तक किसी को पता नहीं था! तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बहुत सारा प्यार।” प्रियंका का यह कमेंट देखते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “प्रियंका ये तो बड़ा ऐलान कर रही हैं!” तो किसी ने हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा, “अब भारती भी ग्लोबल क्वीन बनने वाली हैं।”

भारती सिंह का यह वीडियो अब तक 1.2 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। फैंस को भारती की सादगी और खुशी भरी रिएक्शन बेहद पसंद आ रही है। वहीं प्रियंका चोपड़ा का दिल छू लेने वाला कमेंट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और बुलगरी का कनेक्शन

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बुलगरी ब्रांड से जुड़ी हैं और कई ग्लोबल इवेंट्स में इसका प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। विदेश में बसने के बावजूद प्रियंका अक्सर भारतीय सेलेब्स के पोस्ट पर कमेंट करती रहती हैं, जिससे फैंस को उनके भारतीय जुड़ाव की झलक मिलती है।