प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने दामाद निक जोनस की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- ‘वह विदेशी हैं लेकिन…’

KNEWS DESK- ग्लोबल स्टार प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस पसंदीदा कपल्स में से एक हैं| निक और प्रिंयका कभी भी एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं| वहीं, अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपने दामाद निक की काफी तारीफ की है|

बता दें कि हाल ही में मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने दामाद निक की तारीफों के पुल बांधे| उन्होंने कहा कि निक एक फैमिली पर्सनल हैं| वो उनकी बेटी प्रिंयका और अपनी बेटी मालती का बखूबी ख्याल रखते हैं| प्रियंका की मां ने बताया कि निक अपनी बेटी मालती का बहुत ही अच्छे से ख्याल रखते हैं| जब प्रिंयका अपने काम की वजह से बिजी होती हैं तो निक ही मालती को संभालते हैं| वो एक बहुत ही प्यारे और बहुत ही सम्मानजनक दामाद हैं|

Priyanka's mother Madhu Chopra praised her son-in-law | प्रियंका की मां मधु  चोपड़ा ने की दामाद की तारीफ: बोलीं- निक जैसा दामाद पाकर खुद को भाग्यशाली  मानती हूं - Dainik Bhaskar

उन्होंने कहा कि मैं भी निक को बहुत प्यार और सम्मान करती हूं| वो बहुत ही प्यारे जमाई हैं| हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं| एक दूसरे से कई सारी बातें शेयर करते हैं| हमें एक दूसरे की कंपनी बहुत पसंद है| निक भले ही एक विदेशी हैं लेकिन वो एक फैमिली पर्सनल हैं| प्रिंयका और निक दोनों ही एक दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हैं| एक अच्छी फैमिली को बढ़ाने की एक बहुत जरूरी चाबी हैं|

अपनी बेटी प्रिंयका की तारीफ में मधु ने कहा- प्रिंयका अपने मदरहुड को बहुत ही अच्छे से संभाल रही हैं| मैंने देखा है कि कैसे दोनों एक दूसरे को काम में सपोर्ट करते हैं| जब प्रियंका कहीं बाहर जाती हैं तो निक ही मालती को संभालते हैं| हम बहुत लकी हैं कि हमने निक को अपने दामाद के रुप में पाया है| मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि प्रियंका अपने मदरहुड को मुझसे अच्छी तरह से संभाल रही हैं|

About Post Author