प्रियंका चोपड़ा के भाई ने मंगेतर नीलम को किया लिप किस, एक्ट्रेस के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

KNEWS DESK – बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। हाल ही में उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम संग सगाई की है। इस खुशी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा भी अपनी फैमिली के साथ शामिल हुईं और अपने भाई की इस खास दिन को और भी खास बनाया। प्रियंका के इस फैमिली फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके देसी अवतार ने सभी का दिल जीत लिया है।

Priyanka Chopra Sister-In-Law: कौन हैं नीलम उपाध्याय जिनसे प्रियंका चोपड़ा  के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने की सगाई...इस लव स्टोरी का क्या है अंबानी कनेक्शन  - who ...

प्रियंका चोपड़ा का देसी अवतार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ की सगाई के मौके पर पारंपरिक भारतीय लुक अपनाया। वायरल वीडियो और तस्वीरों में प्रियंका ने एक खूबसूरत मजेंटा रंग की साड़ी पहनी हुई है। साड़ी के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया। प्रियंका का यह देसी लुक फैंस के बीच काफी चर्चा में है, और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

फैमिली के साथ किया जश्न

सगाई के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ काफी खुश नजर आईं। वीडियो में उनकी मां मधु चोपड़ा, कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा भी मौजूद थीं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और उनकी मंगेतर नीलम ने सगाई के बाद प्रियंका और उनके पेरेंट्स का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर कपल ने एक दूसरे को लिपलॉक भी किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

परिणीति चोपड़ा और निक जोनस नहीं थे मौजूद

हालांकि, इस सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस और कजिन परिणीति चोपड़ा और नजर नहीं आए। प्रियंका इस खास मौके पर अकेली ही भारत आईं। एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया था, जहां उनका कूल और कैजुअल लुक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना।

प्रियंका चोपड़ा की वापसी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की सगाई के लिए अपनी व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर भारत आईं, जो उनके परिवार के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। उनकी भारत यात्रा ने फैंस को एक बार फिर से देसी गर्ल की झलक दिखा दी है, जो उन्हें बेहद पसंद है। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम की सगाई के इस खास मौके ने प्रियंका के फैंस को भी खुशियों से भर दिया है। अब सभी को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है, जो आने वाले समय में निश्चित रूप से एक भव्य समारोह होगा।

About Post Author