KNEWS DESK- बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन एक बार फिर ‘कृष’ फ्रेंचाइज़ी को नई उड़ान देने के लिए तैयार हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Krrish 4’ को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है, और इस बार खबर है फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं और वो फिर से ‘प्रिया’ के रोल में नजर आएंगी।
2006 में रिलीज़ हुई ‘Krrish’ में प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक रोशन के अपोजिट लीड रोल निभाया था और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। अब 2025 में आने वाली ‘Krrish 4’ में एक बार फिर ये सुपरहिट जोड़ी साथ नजर आएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने प्रियंका को लीड एक्ट्रेस के रूप में लॉक कर लिया है।
बताया जा रहा है कि ऋतिक हाल ही में अमेरिका में थे, जहां उनकी निक जोनस और प्रियंका से मुलाकात हुई। वहीं पर ‘Krrish 4’ को लेकर बातचीत आगे बढ़ी और प्रियंका ने फिल्म में वापसी के लिए हामी भर दी।
इस बार ‘Krrish 4’ की डायरेक्शन की जिम्मेदारी खुद ऋतिक रोशन उठा रहे हैं। वहीं फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ एक सुपरहीरो फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्लोबल स्केल पर इंडियन सिनेमा की पहचान बढ़ाने का माध्यम बनने जा रही है।
‘Krrish 4’ में ऋतिक रोशन कई किरदारों में नजर आ सकते हैं। इस बार कहानी और भी अधिक विस्तृत और विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर होगी। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन और VFX प्री-विज वर्क इस वक्त चल रहा है और इसकी शूटिंग 2026 के पहले क्वार्टर में शुरू होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एस.एस. राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 पर काम कर रही हैं, जिसमें वो निगेटिव रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है और प्रियंका इसमें 30 करोड़ रुपये की फीस ले रही हैं।
जहां एक तरफ VFX आधारित फिल्में भारत में तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, वहीं ‘Krrish 4’ का आना इंडियन सुपरहीरो यूनिवर्स को एक नया मुकाम दे सकता है। ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स के साथ, यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी, बल्कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को ग्लोबल फ्रेम में भी मजबूती देगी।
ये भी पढ़ें- निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये सपा प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना