प्रियंका चोपड़ा को ‘द ब्लफ’ के सेट पर लगी चोट, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दी जानकारी

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी पहचान बनाई है| एक्ट्रेस इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं| प्रियंका की अपकमिंग ‘द ब्लफ’ खूब लाइमलाइट में है| एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान की तस्वीरें अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर पोस्ट करती रहती हैं| प्रियंका इस समय द ब्लफ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं, और इसी दौरान एक्ट्रेस को चोट लग गयी है|

प्रियंका ने शेयर की तस्वीर 

प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है| जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है| फोटो में एक्ट्रेस की गर्दन पर चोट एक कट लगा हुआ नजर आ रहा है| प्रियंका ने इस बात की जानकरी खुद शेयर की है| कि द ब्लफ के सेट पर उन्हें ये चोट लगी| दरअसल फिल्म के लिए पीसी एक स्टंट की शूटिंग कर रही थीं और उसी दौरान उन्हें गर्दन पर चोट लग गयी|

एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “ओह, मेरी नौकरी का पेशेवर खतरा|” इस फिल्म के लिए फैन्स के बीच काफी एक्साइटमेंट है| फैन्स इसकी अपटेड्स पर अपनी नजरें जमाए रहते हैं| प्रियंका चोपड़ा ने जून में ऑस्ट्रेलिया में फिल्म फ्रैंक ई. फ्लावर्स की शूटिंग शुरू की है| ‘द ब्लफ’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं|

Snapinsta.app 448782843 18461821768041483 4743515073373297411 N 1024

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का किया उद्घाटन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई दिग्गज मौजूद

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.