कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के लिए मात्र 12 घंटे भारत आईं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर मजाकिया अंदाज़ ने जीता दिल

KNEWS DESK – ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने सुपर बिज़ी शेड्यूल के कारण लगातार यात्रा कर रही हैं। लेकिन व्यस्तता के बीच भी वह भारत आने का मौका नहीं छोड़तीं। बीते दिन प्रियंका अमेरिका से महज 12 घंटे के लिए मुंबई आईं और अपने इस छोटे लेकिन खास विज़िट में उन्होंने शहर की सैर भी की और कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीज़न 4 के लिए शूट भी पूरा किया।

सिर्फ 12 घंटे में पूरा किया शूट और शहर की सैर

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विशेष वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी इस मिनी मुंबई ट्रिप की झलकें दिखाई गईं। वीडियो में कपिल शर्मा के शो के लिए तैयार होते हुए| शो की शूटिंग, मुंबई की हलचल और अंत में विदाई के पल सब कुछ शामिल था।

https://www.instagram.com/reels/DSG8rt9E1h5/

वीडियो साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, “मुंबई हमेशा ही अपना स्तर ऊपर करती है। मैं भी वही करती हूं… जल्द मिलेंगे… 2026 में।” इससे साफ है कि प्रियंका अब अगले साल ही भारत वापसी करेंगी।

एयरपोर्ट पर पैपाराज़ी से मजेदार बातचीत

प्रियंका जब न्यूयॉर्क वापस जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं तो वहां उनका एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

https://www.instagram.com/reels/DSHFGd-iF0P/

जैसे ही एक पैपाराज़ी ने कहा, “प्रियंका जी, रुकिए!”, प्रियंका मुस्कुराते हुए पलटकर बोलीं, “क्यों भाई? आपने कहा तो रुक जाएं?”, पैपाराज़ी ने हंसते हुए कहा, “यस यस!” उनकी ये दोस्ताना और ह्यूमरस बातचीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

कपिल शर्मा से पूछ लिया

वीडियो में जब प्रियंका शो के सेट पर पहुंचती हैं तो कपिल शर्मा से पूछती हैं, “शो अच्छा चल रहा है तेरा?”, कपिल मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “हां, अच्छा चल रहा है।” इसके बाद दोनों साथ में शूट करते दिखते हैं, जिससे ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

12 घंटे की ट्रिप खत्म होने पर प्रियंका ने कहा, “मैं नहीं जाना चाहती… घर जाने के लिए लंबी फ्लाइट लेनी होगी… चलें?” इसके बाद उन्होंने बताया कि अब वह न्यूयॉर्क लौट रही हैं और अगले साल फिर भारत आएंगी।