इवेंट में करोड़ों का डायमंड नेकलेस पहनकर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, ग्लैम अवतार में कमाल लगीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं एक्ट्रेस हाल ही में बुलगारी इवेंट में पहुंचीं| इस इवेंट में एक्ट्रेस व्हाइट कलर और ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद प्यारी लग रही थीं| इस दौरान सबसे ज्यादा लाइमलाइट एक्ट्रेस के डायमंड नेकलेस और शॉर्ट हेयर की हुई| प्रियंका शॉर्ट हेयर और करोड़ों के डायमंड नेकलेस को पहनकर बेहद शानदार नजर आ रही थीं|

प्रियंका की ऑफ शोल्डर ड्रेस

बुलगारी की 140 वीं एनिवर्सरी पर गाला डिनर रखा गया| इसमें बुलगारी के हाई ज्वैलरी कलेक्शन Aeterna को शो केस किया गया| इस गाला डिनर में प्रियंका चोपड़ा बेहद शानदार अवतार में पहुंचीं| एक्ट्रेस ने बेहद कीमती हार अपने गले में पहना था|

ट्रांसपेरेंट गाउन

प्रियंका ऑफ शोल्डर व्हाइट और ब्लैक कलर की गाउन के साथ शॉर्ट हेयर में कमाल दिखीं|

डायमंड का चौड़ा हार

प्रियंका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डायमंड का चौड़ा हार पहना था| वोह अरेबिया के मुताबिक एक्ट्रेस का नेकलेस Serpenti Aeterna का है|

करोड़ों का है हार

इस खूबसूरत से हर को बनाने में करीबन 2800 घंटे लगे जिसमें 200 कैरेट डायमंड लगे| जिसे कट करके 7 ड्राप शेप का ये शानदार चमचमाता नेकलेस तैयार किया गया है|

लुक से मची हलचल

प्रियंका चोपड़ा कई साल से बुलगारी ब्रान्स से जुड़ी हुईं हैं| एक्ट्रेस ने बीते साल मेट गाला में बुलगारी का ब्लू कलर का नेकलेस भी खूब सुर्ख़ियों में रहा| जिसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ थी|

यह भी पढ़ें – गोल्डन शिमर गाउन पहनकर कान्स पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, अपनी कातिल अदाओं से बिखेरा जलवा

About Post Author