अनंत- राधिका की वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, वहीं पत्नी उपासना संग नजर आए राम चरण

KNEWS DESK- मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने जा रही है, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हो रहे हैं| वहीं अनंत- राधिका के खास दिन में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं| उन्हें मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया है| साथ ही एक्टर राम चरण भी नजर आए|  बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा को उनके पति और अभिनेता निक जोनस के साथ देखा गया| इस दौरान उन्होंने ब्राउन और बेज रंग की धारीदार को-ऑर्ड सेट और सफेद म्यूल्स और चश्मा पहना हुआ था|

निक सफेद जूते और चश्मा के साथ प्रिंटेड सेज ग्रीन रंग का को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने नजर आए|

वहीं साउथ सुपरस्टार राम चरण भी अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी और बेटी क्लिन कारा कोनिडेला के साथ स्पॉट किये गए| एक्टर के वर्कफ्रंट की बताएं तो वह आगामी फिल्म  गेम चेंजर में दिखाई देंगे, जिसमें कियारा आडवाणी, अंजलि, एस. जे. सूर्या, श्रीकन और जयराम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं|

About Post Author