प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने की बेबी शॉवर पार्टी, रोमांटिक डांस करते नजर आये कपल

KNEWS DESK – टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं इन्हीं में एक युविका चौधरी और प्रिंस नरुला हैं| ये कपल अपने पहले बच्चे का जल्द ही स्वागत करने वाला है| कपल ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर इसबात की जानकारी दी थी वहीं अब युविका चौधरी की बेबी शॉवर पार्टी हुई, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

मां बनने वाली हैं युविका चौधरी

युविका चौधरी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं और पति प्रिंस उनका पूरा पूरा ख्याल भी रख रहे हैं| ऐसे में 7 अगस्त को युविका चौधरी की ग्रैंड गोद भराई और बेबी शॉवर पार्टी रखी गयी| इस पार्टी में डेकोरेशन ब्लू और पिंक कलर के गुब्बारों से सजाया गया था वहीं बीच में एक पोस्टर लगा हुआ दिख रहा है, जिसपर लिखा है  ‘adventure awaits’।

बार्बी डॉल लगीं युविका 

युविका चौधरी इस मौके पर बेबी पिंक कलर के गाउन में नजर आईं| जिसमें वो बिल्कुल बार्बी डॉल लग रही थीं| इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिंपल मेकअप और बालों को कर्ल कर बो क्लिप कैरी किया हुआ था। तो वहीं, प्रिंस नरूला ने इस खास मौके पर वाइट पैंट के साथ ब्लू टोन वाली शर्ट में काफी हैंडसम नजर आए।

स्टार्स भी हुए शामिल 

युविका चौधरी की गोद भराई में परिवार और दोस्तों के अलावा टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने शामिल हुई थी| इसमें निशा  रावल, माही विज, संभावना सेठ, रफ़्तार जैसे सेलेब्स नजर आए।

इस मौके पर प्रिंस आर युविका ने काफी रोमांटिक डांस भी किया| प्रिंस अपनी वाइफ के बेबी बंप को किस करते हुए भी नजर आए|

यह भी पढ़ें – हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस को मनाया जाए जन उत्सव के रूप में- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

About Post Author