Kunal Kemmu की फिल्म ‘Vibe’ में एंट्री करेंगी प्रीति जिंटा, रिलीज का इंतजार

KNEWS DESK – इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘लाहौर 1947’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Sunny Deol स्टारर यह फिल्म 13 अगस्त 1947 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। खास बात यह है कि फिल्म को Aamir Khan प्रोड्यूस कर रहे हैं और उनके कैमियो की भी चर्चा जोरों पर है।

इस फिल्म के जरिए Preity Zinta करीब 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ (2018) थी, जिसमें वह Sunny Deol के साथ नजर आई थीं। अब एक बार फिर यह जोड़ी ‘लाहौर 1947’ में साथ दिखाई देगी। फिल्म में Shabana Azmi, Karan Deol, Ali Fazal और Abhimanyu Singh जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/DWESYx0DCit/

हालांकि, ‘लाहौर 1947’ के अलावा Preity Zinta एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द ही Amazon MGM Studios की फिल्म ‘Vibe’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन Kunal Kemmu कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘Madgaon Express’ के जरिए अपने डायरेक्शन का लोहा मनवा चुके हैं।

‘Vibe’ में Kunal Kemmu के साथ Sparsh Shrivastava और Vanshika Dheer भी नजर आएंगे। हाल ही में Prime Video के ‘It Starts Here’ इवेंट में इस फिल्म की घोषणा की गई, जहां Karan Johar ने Preity Zinta की जमकर तारीफ की।

इवेंट के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ‘Vibe’ के लिए हां क्यों कहा, तो Preity Zinta ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी इतनी मजेदार थी कि वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं और उसे मना नहीं कर पाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *