प्रीति जिंटा आज मना रही हैं अपना 50वां जन्मदिन, इन सुपरहिट फिल्मों से मचाया धमाल

KNEWS DESK – बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा 31 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी शानदार अदाकारी और खूबसूरत मुस्कान से उन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। उन्होंने 90s और 2000s में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें रोमांस से लेकर साइंस फिक्शन तक की कहानियां शामिल हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर।

birthday wishes to bollywood actress Preity Zinta HAPPY BIRTHDAY प्रीति जिंटा

1. वीर जारा (2004)

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की यह क्लासिक रोमांटिक फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। वीर और जारा की प्रेम कहानी ने लोगों को इमोशनल कर दिया था। फिल्म में रानी मुखर्जी का दमदार वकील किरदार भी खूब पसंद किया गया था।
बजट: 23 करोड़
कलेक्शन: 107 करोड़
IMDb रेटिंग: 7.8

2. कोई मिल गया (2003)

ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की यह फिल्म बॉलीवुड की पहली साइंस फिक्शन फिल्मों में से एक थी। एलियन जादू की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा और यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आई।
बजट: 35 करोड़
कलेक्शन: 82.3 करोड़
IMDb रेटिंग: 7.1

3. कल हो ना हो (2003)

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की यह फिल्म इमोशनल लव ट्राएंगल पर आधारित थी। शाहरुख का किरदार और फिल्म का टाइटल सॉन्ग आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है।
बजट: 30 करोड़
कलेक्शन: 86.08 करोड़
IMDb रेटिंग: 7.9

4. कभी अलविदा ना कहना (2006)

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे। करण जौहर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
बजट: 45 करोड़
कलेक्शन: 111.2 करोड़
IMDb रेटिंग: 6.1

5. सलाम नमस्ते (2005)

लिव-इन रिलेशनशिप पर आधारित इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में प्रीति जिंटा और सैफ अली खान की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म यंग जनरेशन के लिए खास थी और इसकी गाने आज भी मशहूर हैं।
बजट: 10 करोड़
कलेक्शन: 35.11 करोड़
IMDb रेटिंग: 6.2

About Post Author