अदा शर्मा की बस्तर का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, खून खराबा देख कांप जाएगी रूह

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है| खून खराबे से भरा ये ट्रेलर देखकर आपकी रूह कांप जाएगी| फिल्म में अदा शर्मा आईपीएस की भूमिका में नजर आ रही हैं| बस्तर को ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर ने बनाया है| फिल्म एक सच्ची घटना पर बेस्ड है| फिल्म को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं|

Bastar: The Naxal Story Teaser 2: Adah Sharma-Starrer To Focus On Harsh Realities Faced By Victims Of Naxal Violence

बस्तर का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बस्तर के ट्रेलर में माओवादी पार्टी को टारगेट किया गया है| ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से माओवादी पार्टी ने अपना संगठन मजबूत किया है, और अब वो स्थानीय लोगों की दुश्मन बन गयी है| बार बार फिल्म के ट्रेलर में माओवादी और नक्सल जैसे नाम भी लिए जा रहे हैं| ये गाँव के बेकुसूर लोगों के साथ अत्याचार करती है| और बेरहमी से उन्हें मार देती है| ट्रेलर एक्शन से भरा हुआ है| और दिखाया गया है कि सरकार इन माओवादी पार्टी से लड़ने के लिए क्या कदम उठाती है इसी क्रम में अदा शर्मा एक धाकड़ लेडी सोल्जर के रोल में दुश्मनों और उपद्रियों का सफाया करती नजर आएंगी| द केरल स्टोरी के बाद एक्ट्रेस अब बस्तर में अपना धमाल दिखाने वाली हैं|

फैन्स ने शेयर किया रिएक्शन

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स ने अपना रिएक्शन शेयर करना शुरू कर दिया है| एक शख्स ने लिखा- गजब, दिमाग सुन्न कर दिया| एक खतरनाक सच्चाई को दर्शाती फिल्म| एक दूसरे शख्स ने लिखा- रोंगटे खड़े हो गए, आंख खोलने वाली फिल्म है| एक और शख्स ने कहा- बहुत ही साहसी कहानी|

बस्तर: द नक्सल स्टोरी

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है| यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।फिल्म में अदा शर्मा के अलावा राइमा सेन, इंदिरा तिवारी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे|

यह भी पढ़ें – उद्योगपतियों ने पंजाब के समावेशी विकास के उद्देश्य से जन- समर्थक पहल करने के लिए की मान सरकार की सराहना

About Post Author