Poonam Pandey Death: पूनम पांडे की मौत पर कंगना रनौत ने जताया दुख, बोलीं- ‘इतनी कम उम्र में…’

KNEWS DESK- आज सुबह 32 वर्षीय जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर के चलते निधन हो गया| उनकी मौत की खबर से हर कोई काफी हैरान है| फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हो गए हैं| वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पूनम की मौत पर दुख जताया है और एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया|

बता दें कि पूनम पांडे, कंगना रनौत के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 1’ में नजर आ चुकी हैं| वह शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रही थीं| ऐसे में पूनम के अचानक निधन से कंगना भी काफी हैरान हैं| एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना ने एक्ट्रेस की मौत पर शोक व्यक्त किया है| कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पूनम पांडे के निधन से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है|

शेयर किये गये पोस्ट के साथ कंगना ने जाहिर किया कि इतनी कम उम्र में किसी महिला का निधन किसी बड़ी तबाही से कम नहीं है| एक्ट्रेस ने लिखा, यह बहुत दुख की बात है| कैंसर से एक नौजवान महिला को खोना एक बहुत बड़ी विपत्ती है| ओम शांति|

यूपी के कानपुर में एक्ट्रेस ने ली आखिरी सांस

बता दें कि पूनम पांडे उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली थीं और इस दुखद घटना के दौरान वो अपने घर पर ही मौजूद थीं| यानी उनकी मौत यूपी के कानपुर में ही हुई है|

About Post Author