परिणीति-राघव की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, दूल्हा-दुल्हन का लुक जीत लेगा आपका दिल

KNEWS DESK- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे| उदयपुर के होटल लीला पैलेस में आज ये शानदार कपल की पंजाबी रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी होगी| इससे पहले कपल की हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ| फैंस दोनों के नए लुक का बेसर्ब्री से इन्तजार कर रहे थे| फंक्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं| फैन्स का इन्तजार खत्म हुआ|

राघव-परिणीति के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने परफॉर्मेंस दी थी उन्होंने अपनी आवाज में पंजाबी गाने गाकर संगीत नाइट में माहौल बना दिया था| सिंगर ने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं| तस्वीरों में परणीति और राघव की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है| कुछ समय बड़ा सिंगल ने फोटोज डिलीट कर दिए| परिणीति चोपड़ा ने संगीत सेरेमनी में सिल्वर कलर का लहंगा पहना था| वहीं राघव ब्लैक कलर के सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे|

आपको बता दें कि परिणीति-राघव की शादी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं| शादी में तस्वीरें और वीडियोज बनाने पर मनाही है| मेहमानों और स्टाफ के फोन के कैमरों पर टेप लगाया गया है ताकि  वीडियो और तस्वीरें ना ली जा सकें| कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें नवराज हंस स्टेज पर परफॉर्मेंस देते दिख रहे थे| उनके गाने पर पंजाब के सीएम भगवान मान भी थिरकते हुए नजर आए|

इतने बजे से शुरू होंगी रस्में 

राघव की सेहराबंदी 1 बजे होगी, वहीं इसी समय पर परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की भी रस्म होगी| 2:30 बजे दुल्हे राजा बोट पर बैठकर अपनी दुल्हनिया परिणीति को लेने जाएंगे| 3:30 बजे जयमाला होगी और 4 बजे कपल पंजाबी रीति-रिवाज के मुताबिक फेरे लेंगे| आपको बता दें कि आज रात ही ये शानदार कपल का वेडिंग रिसेप्शन भी होगा|

About Post Author