सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने वालों की तस्वीर आई सामने, जांच में जुटी पुलिस

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 6 राउंड फायरिंग हुई है फायरिंग के फौरन बाद दोनों हमलावर बाइक से वहां से फरार हो गए| मामले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली| वहीं अब पुलिस को हमलावरों की तस्वीरें मिल गयी हैं|

गोलीबारी करने वालों की तस्वीर आई सामने

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है| पुलिस को उन हमलावरों की तस्वीरें मिल गई हैं, जिन्होंने रविवार की सुबह करीब 5 बजे सलमान खान की बिल्डिंग पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी|

galaxy firing case

तस्वीर में दोनों हमलावर दिखाई दे रहे हैं| दोनों ने ही पीठ पर बैग टांगा हुआ है और दोनों के ही सिर पर कैप नज़र आ रही है| आगे चल रहा एक हमलावर सफेद रंग की जिपर वाली जैकेट पहने हुए दिख रहा है| वहीं दूसरा हमलावर लाल रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट में नज़र आ रहा है| इस हमलावर के हाथ में भी कुछ सफेद रंग की चीज़ नज़र आ रही है|

galaxy firing case

सीसीटीवी में दोनों की ये तस्वीर कैद हो गयी हैं| हमलावरों की तस्वीर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ज़ोर शोर से दोनों की तलाश में जुट गई है|

यह भी पढ़ें – डीएम ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

About Post Author