परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा संग देखा विंबलडन 2024, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

KNEWS DESK – परिणीति चोपड़ा और उनके पति राजनेता राघव चड्ढा ने स्टार खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच और कार्लोस अलकराज के बीच खेले गए पुरुष सिंगल फाइनल विंबलडन 2024 में हिस्सा लिया| परिणीति ने मैच की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक फोटो राघव के साथ है और काफी रोमांटिक है|

 परिणीति ने पति राघव संग शेयर की तस्वीर 

परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में मैच से जुड़ी हुई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं| इमसे से एक तस्वीर में परिणीति और राघव का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है, जिसे दोनों ने रोमांटिक अंदाज में थामा हुआ है| परिणीति और राघव की इस तस्वीर पर फैन्स भी अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं|

fallback

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो 

परिणीति और राघव की विंबलडन 2024 से और कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| आंखों पर काले रंग के गॉग्ल्स लगा रहे हैं| परिणीति और राघव की वायरल तस्वीरों पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं|

इस साल मार्च में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने लंडन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में आयोजित लंदन इंडिया फोरम 2024 में भाग लिया था| इस जोड़ी ने इवेंट की कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं| कार्यक्रम में परिणीति और राघव ने स्पीच दी थी|

यह भी पढ़ें – PM मोदी और भाजपा केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं- संजय सिंह

About Post Author