परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया स्पॉट, मांग में सिंदूर, हाथों में पिंक चूड़ा पहने शानदार लुक में दिखीं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की हाल ही में आप सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी हुई| दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं| अब एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया| जहां वो स्मार्टनेस के साथ नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं|

मुंबई एयरपोर्ट से परिणीति का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पूरे ब्लैक लुक में दिख रहीं हैं| एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक कलर का कोट और ब्लैक ही ट्राउजर पहना है| ब्लैक आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज कैरी किए हैं उनका पूरा लुक ही बिंदास लग रहा है| ऑल ब्लैक लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं| परिणीति के लुक में सबसे हाइलाइटिंग उनका चूड़ा और मांग में सिंदूर लग रहा है, जो उनके नवेली दुल्हन का रूप दर्शा रहा है|

परिणीति चोपड़ा की शादी को अब एक महीना होने वाला है लेकिन फिर भी उन्होंने चूड़ा पहना हुआ है| एयरपोर्ट पर भी एक्ट्रेस ने वेस्टर्न लुक के साथ पिंक चूड़ा पहन रखा था जो उन्होंने अपनी शादी पर पहना था और मांग में सिंदूर भी लगा रखा था| एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिख रहा है| एक्ट्रेस का लुक देख कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा है|

About Post Author