बेटे को जन्म देने के बाद परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया पहला रिएक्शन, कहा – ‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति, पॉलिटिशियन राघव चड्ढा हाल ही में माता-पिता बने हैं। 19 अक्टूबर, 2025 को कपल के घर एक प्यारे बेटे ने जन्म लिया। इस खुशखबरी की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की।

परिणीति का पहला रिएक्शन

खुशखबरी के बाद परिणीति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया! मैं सभी को अलग-अलग जवाब नहीं दे सकती, लेकिन हर मैसेज और विश हमने पढ़ा है। हम दोनों की तरफ से आप सभी को प्यार और ढेर सारा थैंक्यू।”

इस साल की दिवाली परिणीति और राघव के लिए और भी खास रही, क्योंकि उनके बेटे का जन्म दिवाली से ठीक एक दिन पहले हुआ। परिणीति डिलिवरी से पहले दिल्ली आ गई थीं, ताकि वे अपने नन्हे मेहमान का स्वागत कर सकें। फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

शादी और नया जीवन

परिणीति और राघव ने 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। उस समय कपल ने अपने प्यार और नई शुरुआत को खास अंदाज में साझा किया था। अब, बेटे के आने के साथ दोनों ने जिंदगी के एक नए और बेहद खूबसूरत फेज में कदम रखा है।

19 अक्टूबर को कपल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा,”आखिरकार वो आ गया! हमारा बेबी बॉय। और हमें और कुछ भी याद नहीं आ रहा है। हमारा दिल और आंखें भरी हुई हैं। पहले हम एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।”