परिणीति चोपड़ा ने शेयर की हल्दी फंक्शन की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर छाए सादगी के चर्चे

KNEWS DESK- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं| इसी दौरान अब कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आईं हैं| ये तस्वीरें भी काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं| दोनों फोटोज में एकसाथ काफी सुन्दर लग रहे हैं| फैंस का तो इनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है|

हल्दी सेरेमनी की वायरल हो रहीं तस्वीरों में परिणीति पिंक कलर के ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं| तस्वीरों में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही हल्दी लगाए हुए नजर आ रहे हैं| दोनों की जोड़ी बहुत ही क्यूट लग रही है| अपनी हल्दी पर एक्ट्रेस ने पिंक कलर का इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहना था| वहीं दुल्हे राजा व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ नजर आए|

आप को बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दोनों ही पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं| 13 मई को दिल्ली के कपुरथला हाउस में दोनों की सगाई हुई थी| 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में दोनों शादी के बंधन में बंध गए| परिणीति-राघव की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है| इनकी शादी की तस्वीरें अब धीरे-धीरे सामने आ रही हैं|

About Post Author