पति संग हंसती खिलखिलाती ससुराल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने लग रही हैं बेहद खूबसूरत

KNEWS DESK – राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं| 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शानदार अंदाज़ में शादी की| शादी के बाद फैन्स दोनों को  दुल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब थे| शादी की फोटोज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हों रही हैं|वहीं शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल पहुंच चुकी हैं|

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध चुके हैं| बीते दिन यानि 24 सितंबर को उदयपुर में दोनों ने शादी रचाई| दोनों की यह ड्रीम वेडिंग उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में हुई| इस खास मौके पर हर तरफ जश्न का माहौल था| ऐसे में फैंस परिणीति और राधव को दुल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बेताब थे| वहीं अब दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं|

ससुराल पहुंचीं परिणीति चोपड़ा

शादी के बाद अब परिणीति अपने ससुराल दिल्ली पहुंच चुकी हैं| इसी का एक वीडियो सोशल  मीडिया पर सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है| वीडियो में परिणीति अपने पति संग हंसती खिलखिलाती हुीं नजर आ रही हैं| वहीं मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

वायरल हुआ वीडियो

इस हाई प्रोफाइल शादी को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था| बावजूद इसके बारात का एक वीडियो लीक हो गया, जहां दुल्हे राजा राजा किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे| शेरवानी और सर पर शेहरा पहने दुल्हे राजा किसी राज कुमार से कम नहीं लग रहे थे| सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है|

रिसेप्शन पार्टी

खबरों के मुताबिक शादी के बाद कपल दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर रिसेप्शन पार्टी देंगे| दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गद नेता शामिल होंगे तो वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा|

About Post Author