पति राघव चड्ढा संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, कपल की तस्वीरें हुईं वायरल

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं एक्ट्रेस शुक्रवार यानी आज अपने पति और AAP सदस्य, राजनेता राघव चड्ढा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गईं, जहां से कपल की तस्वीरें सामने आई हैं|

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को आज भगवान गणेश के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया, जहां दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे| यहां से कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| तस्वीरों में एक्ट्रेस ऑफ- व्हाइट कलर का ट्रेडिशनल सूट पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने कानों में छोटे ईयरिंग्स कैरी किये| इस लुक को परिणीति ने गोल्डन कलर की जूतियों के साथ कम्प्लीट किया| इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

वहीं राघव चड्ढा के लुक की बात करें तो इस दौरान वो सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आए| साथ ही उन्होंने ब्राउन रंग के जूते पहने| इस लुक को उन्होंने शेड्स के साथ पूरा किया| मंदिर में दर्शन करने पहुंचे परिणीति- राघव ने पैपराजी को कई पोज दिए|

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट 

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो परिणीति हाल ही में इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित दिलजीत दोसांझ के साथ बायोपिक फिल्म अमर सिंह चमकीला में दिखाई दीं| ये फिल्म इस समय में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग कर रही है|

About Post Author