23 सितंबर से शुरू होंगी परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी की रस्में, शादी से जुड़ी तमाम डिटेल्स आई सामने

KNEWS DESK – परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे थे| सगाई के बाद से इस बात की चर्चा हो रही थी कि दोनों कब शादी करेंगे|परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी करेंगे| वहीं शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू होंगी|शादी पंजाबी रीति-रिवाजों में होगी|

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा  24 सितंबर को करेंगे शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| दोनों जब भी पब्लिक में स्पॉट होते तो उनसे ये सवाल जरूर पूछा जाता कि दोनों शादी कब कर रहे हैं| अब इस सवाल का जवाब मिल गया है| दोनों की शादी का कार्ड सामने आया है, जिससे पता चलता है कि दोनों 24 सितंबर को शादी करेंगे| वहीं शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू होंगी|

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में हुई थी, जिसमें राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुए थे| कपल उदयपुर के लीला पैलेस में शादी करेंगे| शादी से जुड़ी तमाम डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं|

शादी की रस्में 

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी 23 सिंतबर को सुबह 10 बजे होगी| 24 सितंबर को दोपहर एक बजे ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी|दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी जिसके बाद लीला पैलेस में 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम होगा| शाम 4 बजे फेरे होंगे और दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे  फिर साढ़े 6 बजे परिणीति चोपड़ा की विदाई होगी| 24 की रात को ही साढ़े 8 बजे कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन भी रखा गया है|

 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को पैपराजी ने एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया था| उसके बाद से ही दोनों रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आ गए थे| इसी साल 13 मई को सगाई करके दोनों ने अपने रिश्ते पर महुर लगा दी थी| वहीं सगाई के लगभग चार महीने बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं|

About Post Author