पैपराजी पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, हाथ जोड़कर बोलीं- ”बस करो…मैंने आपको नहीं बुलाया”

KNEWS DESK- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में 24 सितंबर को शाही अंदाज से होगी| सभी फैंस इस दिन का काफी बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं| शादी की तैयारियां खूब जोरों-शोरों से चल रही हैं| इसी दौरान अब एकट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

दरअसल, वीडियो में परिणीति पैपराजी पर जमकर भड़कती हुईं दिख रही हैं| जैसे ही एक्ट्रेस कार से उतरती हैं, पैपराजी उनके सामने कैमरा ले आते हैं| ऐसे में एक्ट्रेस गुस्से से लाल हो जाती हैं और कहती हैं कि मैंने आपको नहीं बुलाया यार| इसके बावजूद पैपराजी नहीं मानते हैं| इसपर परिणीति उनके सामने हाथ जोड़ते हुए कहती हैं, मैंने आपको आने के लिए नहीं कहा था| आप बस कीजिए प्लीज| मैं आपसे रिक्वेस्ट कर रही हूं| सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है| इस पर लोग काफी कमेंट्स कर रहे हैं| कई यूजर्स परिणीति चोपड़ा का सपोर्ट भी कर रहे हैं|

वहीं शादी की आपको बताएं तो वेडिंग कार्ड में शादी के जुड़ी हर जानकारी दी गई है| दोनों उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में 24 सिंतबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे| इसके बाद 30 सिंतबर को ‘द ताज लेक’ पर कपल अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी को एन्जॉय करेंगे| 23 सितंबर को मेहमानों के लिए वेलकम लंच का कार्यक्रम होगा| राजा राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए हाथी, घोड़े, या बग्गी से नहीं बल्कि वह एक शाही बोट से परिणीति चोपड़ा को लेकर जाएंगे| इस शाही एंट्री की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं|

About Post Author