परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, शादी से पहले कपल ने लिया आशीर्वाद

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ये दोनों अपनी सगाई के बाद और भी ज्यादा चर्चा में आ गए| दोनों को लगातार एक साथ स्पॉट किया जाता है| दोनों की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है| 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला ये कपल इस समय बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन करते हुए स्पॉट किया जा रहा है| इस दौरान दोनों के फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं|

एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा ने राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल की विशेष पूजा की और दोनों भक्ति लीन नजर आए| महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि  परिणीति बाबा महाकाल की अनन्या भक्त हैं| 26 दिसंबर 2022 को भी वो बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुई थीं|  इसके बाद वो अब राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आई हैं|

दर्शन करने के दौरान दोनों बिलकुल  पारम्पिक वस्त्र में नजर आएं| राघव ने धोती-सोला और वहीं परिणीति ने साड़ी पहनी हुई है| दोनों ने नियम से बाबा की पूजा-अर्चना की और आशिर्वाद लिया| हालांकि मंदिर के नियमों के अनुसार ये कपल गर्भगृह में नहीं जा सका| एक्ट्रेस परिणिति और आप नेता राघव दोनों की दर्शन के दौरान फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं|

About Post Author