KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर खुशियों की बहार आ गई है। कपल अब माता-पिता बन गया है और उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। दिवाली जैसे शुभ मौके पर आई इस खबर ने फैन्स और सेलेब्स के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है। सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है।
पोस्ट के जरिए दी खुशखबरी
परिणीति और राघव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी। जैसे ही पोस्ट सामने आया, फैन्स और दोस्तों ने बधाई संदेशों से कमेंट सेक्शन भर दिया। हर कोई कपल को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।
https://www.instagram.com/p/DP_On85lH1g/
कुछ हफ्ते पहले ही कपल को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था। इस दौरान राघव चड्ढा ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि “जल्द ही खुशखबरी मिलेगी”, जिस पर परिणीति ने हंसते हुए कहा था कि यह सिर्फ मजाक है। लेकिन अब यह मजाक हकीकत बन गया है, और कपल ने बेटे के जन्म की पुष्टि कर दी है।
2023 में हुई थी शाही शादी
परिणीति और राघव ने साल 2023 में सगाई की थी, जिसके बाद सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हर किसी ने उनकी जोड़ी को बेहद पसंद किया था।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं परिणीति
परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने जीवन से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी हर पोस्ट पर फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिलता है। अब बेटे के जन्म के बाद फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब कपल अपने नन्हे राजकुमार की पहली झलक दिखाएगा।