परिणीति और राघव के रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड हुआ लीक, जानिए कहां होगी पार्टी

KNEWS DESK – राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने  24 सितंबर को उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में बड़े धूमधाम से शादी कर ली| शादी की फोटोज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हों रही हैं| दोनों साथ में काफी प्यारे लग रहे हैं| वहीं अब सोशल मीडिया पर कपल की रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन कार्ड लीक हो गया है|

राघव चड्ढा और परिणीति की शादी 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को अपनी जिंदगी की एक खूबसूरत शुरुआत की है| कपल अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं| दोनों ने उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में बड़े धूमधाम से शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वारल हो रही हैं|

लीक हुआ रिसेप्शन कार्ड

शादी के बाद परिणीति और राघव बहुत जल्द अपने करीबियों के लिए रिस्पेशन पार्टी होस्ट करने वाले हैं| इस बीच सोशल मीडिया पर उनके रिसेप्शन पार्टी का इनविटेशन कार्ड लीक हो गया है, जो खूब वायरल हो रहा है| इस कार्ड के मुताबिक, 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में राघव और परिणीति के रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा|

दिल्ली और मुंबई में भी होगी रिसेप्शन पार्टी 

इसके बाद कपल दिल्ली और मुंबई में भी रिसेप्शन देंगे| एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद कपल दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर रिसेप्शन पार्टी देंगे| दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गद नेता शामिल होंगे, तो वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा|

शादी के बाद पहला पब्लिक अपीयरेंस

शादी के बाद अब परिणीति बीते दिन अपने ससुराल दिल्ली पहुंच चुकी हैं| इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है| वीडियो में परिणीति अपने पति संग हंसती खिलखिलाती हुई नजर आईं| वहीं मांग में सिंदूर गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं|

https://www.instagram.com/reel/CxoKv73SFS5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f43ff829-4fd4-49da-ac73-5842b8286836

About Post Author