रकुल प्रीत सिंह से पैपराजी ने कही ऐसी बात, नई नवेली दुल्हनिया शर्म से हुईं लाल

KNEWS DESK – रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने बीते दिन 21 फ़रवरी को फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी कर ली है| कपल लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था| शादी में वरुण धवन से लेकर अक्षय कुमार तक बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे| रकुल और जैकी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की| फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है| वहीं पैपराजी ने नयी नवेली दुल्हनिया से ऐसी बात कह दी है जिसे सुनकर वो शर्मा गयी हैं|

सात जन्मों के रिश्ते में बंधे Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani, देखें  शादी की पहली तस्वीर - Rakul Preet Singh ties the knot with Jackky Bhagnani  shares first photos from dreamy

पैपराजी की बात सुनकर शर्मा गईं रकुल 

बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल और जैकी ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की| शादी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| जिसपर फैन्स दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं| वहीं पैपराजी ने दुल्हनिया से ऐसा सवाल किया कि रकुल शर्मा गईं| वहीं शादी के सारे फंक्शन होने के बाद कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए हैं| वहीं पैपराजी ने सबके सामने एक्ट्रेस को भाभी कहकर बुलाया है| वहीं रकुल भाभी सुनकर शर्म से लाल हो गयी| पैपराजी उन्हें टीज करते हुए जैकी की दुल्हनिया भी बुलाया रहे थे| जिसका वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया है|

फैन्स ने लुटाया प्यार

रकुल और जैकी के वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ‘ये दोनों साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं|’ दोनों को बहुत बधाई हो किसी की नजर न लगे| दूसरे यूजर ने लिखा बहुत ही खूबसूरत और एलीगेंट कपल| भगवान आप दोनों को  हमेशा खुश रखे|

यह भी पढ़ें – सीएम धामी ने लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री आवास पर प्रदान किये नियुक्ति पत्र

About Post Author