पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की कही बात, बोलीं-”मेरे देश के बारे में बकवास कहती है”

KNEWS DESK- बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं| वे हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं| अक्सर वे एक्टर्स पर निशाना साधती नजर आती हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है| अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह ने कंगना पर तंज कसा है|

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड एक्टर से मिलना चाहेंगी, नौशीन ने कहा कि वह वास्तव में कंगना रनौत से मिलना चाहती हैं और उन्हें दो थप्पड़ भी लगाना चाहती हैं|  उन्होंने कहा- जिस तरह से वह मेरे देश के बारे में बकवास कहती है, जिस तरह वह पाकिस्तानी सेना के बारे में बहुत बकवास कहती है, मैं उसके साहस को सलाम करती हूं| उन्हें नॉलिज नहीं है लेकिन बात देश की करती हैं, वो भी किसी और के देश की| अपने देश पर फोकस करें, अपनी एक्टिंग पर ध्यान दें| अपने विवादों और एक्स बॉयफ्रेंड्स और अन्य चीजों पर ध्यान दें|

उन्होंने आगे कहा- आपको कैसे पता कि पाकिस्तान में लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है? आप पाकिस्तानी सेना के बारे में कैसे जानती हैं? आप हमारी एजेंसियों के बारे में कैसे जानते हैं? हम खुद नहीं जानते, एजेंसियां ​​हमारे देश में हैं, सेना हमारे देश की है, वो ये बातें हमसे शेयर नहीं करते| वे सीक्रेट हैं| क्या नहीं हैं? इतना कुछ कहने के बाद आखिर में उन्होंने कंगना की तारीफ करते हुए कहा, शानदार एक्ट्रेस| ख़ूबसूरत, वह बेहद ख़ूबसूरत महिला हैं लेकिन मुझे खेद है, जब अन्य लोगों और देशों का सम्मान करने की बात आती है, तो यह बहुत बुरा है, वह एक चरमपंथी है|

About Post Author