ओरी ने सारा अली खान को लेकर किया खुलासा, कहा अब हम नहीं हैं बेस्टफ्रेंड्स

KNEWS DESK –  ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि को कौन नहीं जानता है| ओरी इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं| वह हर बॉलीवुड पार्टी में नजर आते हैं और सेलेब्स के साथ उनकी फोटोज भी खूब वायरल होती रहती हैं| ओरी जाह्रवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे सभी के साथ नजर आते हैं| इतना ही नहीं हाल ही में वह बिग बॉस में भी गए थे| ओरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं| वह आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं| हाल ही में ओरी ने रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था| इसमें फैंस के सवालों का जवाब देते हुए ओरी ने खुलासा किया कि वो और सारा अली खान अब बेस्टफ्रेंड्स नहीं हैं|

Who is Orhan Awatramani, Mysterious Friend of Janhvi Kapoor and Sara Ali Khan? - News18

रिपोर्ट्स की माने तो ओरी और सारा अली खान का झगड़ा हो गया है लेकिन अब इस अफवाह पर ओरी ने चुप्पी तोड़ दी है| ओरी ने कहा- कॉलेज के दिनों में सारा और वो बेस्टफ्रेंड हुआ करते थे|

ग्रेजुएशन के बाद हो गए अलग

ओरी ने कहा- मैं आपको सारा अली खान के बारे में बताता हूं| हम कॉलेज में बेस्टफ्रेंड्स थे और उसके बाद अचानक से ग्रेजुएशन के बाद हम अलग हो गए| लेकिन लॉकडाउन के दौरान हम फिर साथ आ गए| लोग कहते थे कि इन्हें कभी अलग नहीं किया जा सकता है| कुछ समय बाद मैं यूके चला गया और वो इंडिया में ही थी अपने एक्टिंग करियर की वजह से| मुझे लगता है जब मैं वापस आया तो हम दोनों ही दो बिल्कुल अलग लोग थे| अलग मोटिवेशन, सपने लेकिन वही पुराने दोस्त| ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैंने कॉल किया हो और सारा ने ना उठाया हो या उन्होंने किया हो तो मैंने ना उठाया हो|

ओरी ने सारा को फुलटाइम एक्टर बताया 

सारा के एक्टिंग करियर के बारे में ओरी ने बात की| उन्होंने कहा- सारा एक्टिंग खाती है, पीती एक्टिंग है और सांस भी एक्टिंग से लेती है| वो इसके लिए बहुत पैशनेट है| ये 24 घंटे उनके दिमाग में चलता रहता है| वो फुलटाइम एक्टर है|

यह भी पढ़ें – शहनाज गिल ने ‘एनिमल’ के इस एक्टर संग काम करने की जताई इच्छा, कहा- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिली लेकिन…’

About Post Author