अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में ओरी ने रिहाना को अपने ईयररिंग्स किये गिफ्ट! सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – अनंत अंबानी के प्री वेडिंग की धूम देशभर में है| फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर विदेशों तक की हस्तियां शामिल हुईं| सबसे ज्यादा लाइमलाइट अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना ने लूटी है| रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी थी| इसी बीच सिंगर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| जिसमें वो ओरी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं| इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं|

क्या रिहाना ने मांग ली ओरी की इयररिंग्स, अंबानी की पार्टी से इंटरनेट पर छाए इस वीडियो को देख लोग हैं दंग - did rihanna steals orry pearl earrings in this funny

रिहाना और ओरी का वीडियो हुआ वायरल

अनंत अंबानी की प्री वेडिंग पार्टी में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स शामिल हुए| जिसमें वो सलमान खान से लेकर शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान जैसे तमाम सितारे इस मौके पर एकसाथ एक छत के नीचे दिखे। वहीं पार्टी में परफॉर्म करने के लिए अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना भी आईं थीं| जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी थीं| वहीं रिहाना को ओरी के साथ डांस करते देखा गया है| रिहाना ओरी के कानों में कुछ कह रही हैं और ओरी के ईयररिंग्स की तारीफ कर रही हैं। दोनों इस वीडियो में एक-दूसरे से बातें करते दिख रहे हैं, जिसमें रिहाना ओरी के ईयररिंग्स की भी तारीफ करती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/C4CuQ2KSjoh/

ओरी ने रिहाना को ईयररिंग्स किये गिफ्ट 

रिहाना के हाथों में कुछ नजर आ रहा है और वो ओरी के ईयररिंग्स की तारीफ कर रही हैं जिसे देख कर लग रहा है कि ओरी ने रिहाना को अपने ईयररिंग्स गिफ्ट कर दिए हैं| ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| यूजर्स वीडियो में जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक ने कहा- ये ओरी की लाइफ का सबसे बड़े अचीवमेंट होगा। एक और ने कहा- ये वहां भी पहुंच गया।

यह भी पढ़ें – पटना: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- ‘उन्होंने जनता से किए वादे कभी पूरे नहीं किए…’

About Post Author