दीपिका कक्कड़ के साथ हुआ ऑनलाइन स्कैम, व्लॉग शेयर कर फैंस को किया सावधान

KNEWS DESK – एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं| दीपिका अपना समय बेटे रुहान के साथ बिता रही हैं| एक्ट्रेस अक्सर अपने यूट्यूब पर फैन्स के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं| और फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स बताती रहती हैं| अभी हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया कि उनके साथ स्कैम हो गया है| दीपिका ने इसकी जानकारी यूट्यूब पर शेयर की है|

Dipika Kakar lashes out at fans who said Shoaib Ibrahim and his family  'turned her into a naukrani' | Television News - The Indian Express

 

दीपिका के साथ हुआ स्कैम

व्लॉग में दीपिका ने बताया, ‘3-4 दिन पहले मेरे घर पर एक पार्सल आया कि मैम कैश ऑन डिलीवरी है| तो मैं तो ऑनलाइन चीजें रुहान के लिए, अपने लिए मंगवाती रहती हूं| तो मैंने कैश दिया और ले लिया| उस वक्त मैं बिजी थी किसी चीज में क्योंकि पार्सल पर मेरा ही नाम, मेरा ही फोन नंबर और मेरा ही एड्रेस था| लेकिन जब खोला तो उसमें कुछ ऐसा था जो मैंने ऑर्डर नहीं किया था| तो ये बहुत अजीब था|

फैन्स को किया सावधान 

‘अगले दिन फिर तीन-चार पार्सल आए| तो मैंने बोला कि ये मेरे नहीं है| तो उन्होंने कहा कि मैम कर्सन नंबर पर ही ओटीपी आएगा, तो मैंने दे दिया| आज तो सुबह तीन आए, दोपहर में आए दो| तो मैंने मना कर दिया| फिर मैंने पता किया तो पता चला कि ये एक स्कैम चल रहा है| तो आप लोगों के साथ अगर ऐसा होता है तो प्लीज सावधान रहिए| प्लीज ऑर्डर मत लीजिए और ओटीपी मत दीजिए|

इन दिनों दीपिका ने काम से ब्रेक लिया हुआ है| वो पूरा फोकस बेटे की परवरिश पर रख रही हैं| इसी के साथ हाल ही में दीपिका के घर का रेनोवेशन हुआ है| तो एक्ट्रेस घर को डिजाइन करने में अपना टाइम दे  रही हैं| दीपिका के व्लॉग्स को फैंस काफी पसंद करते हैं|

About Post Author