Nora Fatehi Birthday: कनाडा से बॉलीवुड तक का सफर, एक गाने के लिए लेती हैं करोड़ों की फीस, जानें कितनी अमीर हैं नोरा फतेही

KNEWS DESK – नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा के टोरंटो शहर में हुआ था। हालांकि, उन्होंने अपने करियर के लिए भारत को चुना और आज वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित डांसर-एक्ट्रेस में शुमार हैं। शुरुआती दौर में उनके इस फैसले से उनके माता-पिता खुश नहीं थे, लेकिन नोरा ने अपनी मेहनत और टैलेंट से यह साबित कर दिया कि उनका फैसला बिल्कुल सही था।

नोरा ने फिल्मी दुनिया में बतौर डांसर कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग किए हैं। ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘कुसु कुसु’, ‘झेडा नशा’ और ‘एक तो कम जिंदगानी’ जैसे गानों ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। आज नोरा न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि म्यूजिक वीडियोज और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी पहली पसंद बन चुकी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही एक आइटम सॉन्ग के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा वह म्यूजिक वीडियोज, विज्ञापनों और सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन से भी मोटी कमाई करती हैं।

पर्सनल लाइफ और चर्चाएं

नोरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका नाम म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े एक बड़े नाम के साथ जोड़ा गया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। इसके अलावा, कुछ समय पहले मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया, हालांकि इन खबरों पर नोरा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

https://www.instagram.com/p/DTvNOA1DAnk/?

अगर कुल संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा फतेही की नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। अपने दम पर बनाई गई इस पहचान और सफलता के दम पर नोरा आज इंडस्ट्री की सबसे सफल परफॉर्मर्स में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *