नो चीन, नो गल्फ… फिर भी ‘धुरंधर 2’ का ग्लोबल जलवा बरकरार

KNEWS DESK – Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर उभरी है। रिलीज के महज 11 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1365 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि यह कमाई बिना चीन और खाड़ी देशों (GCC) में रिलीज हुए हासिल की गई है।

‘दंगल’ के रिकॉर्ड पर खतरा

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि Dangal का सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अब खतरे में है। ‘दंगल’ की कुल कमाई में चीन और खाड़ी देशों का बड़ा योगदान रहा था, जबकि ‘धुरंधर 2’ इन बड़े मार्केट्स के बिना ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है।

ओवरसीज में शानदार प्रदर्शन

विदेशी बाजारों में भी फिल्म का जलवा बरकरार है।

  • नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 23 मिलियन डॉलर से ज्यादा कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • यूके में 3.21 मिलियन पाउंड्स का कलेक्शन
  • ऑस्ट्रेलिया में 6.37 मिलियन डॉलर
  • जर्मनी में 905 हजार यूरो के साथ नई ऊंचाई

इन आंकड़ों से साफ है कि जहां-जहां फिल्म रिलीज हुई है, वहां यह टॉप भारतीय फिल्मों को चुनौती दे रही है। खाड़ी देशों में रिलीज न होने के बावजूद ‘धुरंधर 2’ ओवरसीज कमाई में टॉप फिल्मों की सूची में शामिल हो चुकी है। यही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

भारत में भी तूफानी कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह रफ्तार बताती है कि आने वाले दिनों में फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिल्म की दमदार कहानी, एक्शन और निर्देशन को इसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। साथ ही इंटरनेशनल ऑडियंस में भी इसका कंटेंट कनेक्ट कर रहा है, जिससे इसे जबरदस्त फुटफॉल मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *