180 करोड़ के कर्ज में डूबे थे नितिन देसाई, सामने आई सुसाइड के पीछे की कहानी

KNEWS DESK- देवदास, लगान और हम दिल दे चुके सनम सहित कई बड़ी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 4 बजे अपने स्टूडियों में लटककर आत्महत्या की, जिसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने शेयर की। नितिन के सुसाइड करने का कारण पैसों की तंगी को बताया गया लेकिन अब नई जानकारी में पता चला है कि नितिन पर 180 करोड़ रुपये का कर्ज भी था।

180 करोड़ का कर्ज

बताया जा रहा है कि नितिन देसाई पैसों की तंगी से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने मौत को गले लगाया। उनकी सुसाइड को लेकर अब एक दूसरी बड़ी अपडेट सामने आई है. नई जानकारी के मुताबिक, नितिन ने एक फायनेन्स कंपनी से 180 करोड़ रुपये का कर्जा लिया था। और वो बड़े कर्ज के बोझ में दबे हुए थे। ये भी बताया जा रहा है कि नितिन ने अपनी जमीन और दूसरी प्रोपर्टीज को मॉर्गेज रखा था। पिछले साल कपंनी ने सितंबर में कलेक्टर को पत्र लिखकर वसूली का प्रस्ताव भी रखा था।

नितिन देसाई कर्जे में डूबे

नितिन देसाई के सुसाइड पर FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा- मेरी नितिन से आखिरी बार बात करीब तीन महीने पहले हुई थी। उनके स्टूडियो में करीब 150 लोग काम कर रहे थे। कर्मचारियों को उन्होंने मंथली पेमेंट पर रखा था। जब मुलाकात हुई थी, तो पता चला था कि उनपर बड़ा खर्च था. पहले से भी उनपर बैंक की ओर से कई दिक्कतें थीं। एनडी स्टूडियो को स्टैबलिश करने में उन्होंने बहुत पैसे लगाए थे। पिछले दो-तीन साल से उनका स्टूडियो चल नहीं रहा था। कोविड के बाद से ही वो लगातार लॉस में थे। इतनी बड़ी प्रॉपर्टी, जहां 10-15 स्टेज हों, वहां एक दो शूटिंग से काम नहीं चलेगा।

सदमे में कई सितारे

नितिन देसाई के सुसाइड करने से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। हेमा मालिनी, नील नितिन मुकेश, रितेश देशमुख, परिणीति चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स और फैंस नम आंखों से नितिन को याद कर रहे हैं. हर किसी के चेहरे पर खामोशी और आंखों में आंसू हैं।

About Post Author