अनंत-राधिका की शादी में पहुंचीं नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और उनकी बहन ममता दलाल, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK – मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज 12 जुलाई को शादी है| कपल की शादी मे शामिल होने के लिए देश-विदेश की तमाम हस्तियां मुंबई पहुंच चुकी हैं| वहीं अब अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और उनकी बहन ममता दलाल विवाह स्थल पर पहुंचीं।

नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और उनकी बहन ममता दलाल 

एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल और उनकी बहन ममता दलाल विवाह स्थल पर पहुंचीं। इस दौरान नीता अंबानी की बहन ममता दलाल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी| साथ ही उनकी मां ने बेज कलर की साड़ी पहनी थी| दोनों का लुक काफी प्यारा लग रहा था|

अनंत-राधिका की शादी

चार महीने तक सितारों से सजे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद, 29 साल के अनंत अंबानी फार्मा टाइकून वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधेंगे।
शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी, इसके बाद अगले दिन डिनर रिसेप्शन होंगे।

यह भी पढ़ें – Samsung ने लॉन्च किया AI फीचर्स से लैस नये फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6

About Post Author